
Forbes ने 2025 में दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग की घोषणा की है, जिसमें भारत शीर्ष 10 देशों से बाहर हो गया है। यह सूची कई महत्वपूर्ण मापदंडों पर आधारित है, लेकिन भारत जैसे देश, जिसकी जनसंख्या बड़ी है, सेना चौथी सबसे बड़ी है और अर्थव्यवस्था पांचवीं सबसे बड़ी है, को इसमें शामिल न करना कई सवाल खड़े करता है।
Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, यह सूची यूएस न्यूज द्वारा तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य मापदंडों का उपयोग किया गया है। यह सूची किसी भी देश के नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन और मजबूत सैन्य क्षमता के आधार पर तैयार की जाती है।
भारत की विशाल जनसंख्या, सैन्य शक्ति और आर्थिक प्रगति को देखते हुए, उसे इस सूची से बाहर रखना आश्चर्यजनक है। चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत इस रैंकिंग में शामिल नहीं है। इससे कई विशेषज्ञों और आम जनता के बीच यह सवाल उठा है कि Forbes की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव का सही आकलन करने में विफल रही है।
यह रैंकिंग मॉडल WPP की इकाई BAV ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है। इस शोध दल का नेतृत्व पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया था। अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है, जबकि Forbes को भारत जैसी उभरती शक्तियों को सूची से बाहर रखने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।