
अमेरिका में एक भारतीय को White House पर हमला करने की कोशिश करने के आरोप में आठ साल जेल की सजा सुनाई गई है। गुरुवार (16 जनवरी) को एक अमेरिकी अदालत ने साईं वर्षित कंडुला को हमले का दोषी पाया। 20 वर्षीय साई ने 22 मई 2023 को इस हमले का प्रयास किया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा, ‘इस हमले का उद्देश्य लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकना था ताकि उसकी जगह नाजी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही शासन स्थापित किया जा सके।’
रिपोर्टों के अनुसार, साई कंडुला ने बाद में अमेरिकी संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ करने के आरोपों में दोष स्वीकार कर लिया। वह ‘ग्रीन कार्ड’ के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के कानूनी स्थायी निवासी हैं। साईं 22 मई, 2023 की दोपहर को सेंट लुइस, मिसौरी से वाशिंगटन के लिए रवाना हुए और लगभग 5:20 बजे डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने शाम 6.30 बजे एक ट्रक किराए पर लिया और White House पर हमला करने की कोशिश की।
वाशिंगटन में रात 9 बजे, साईं वर्षित कंडुला ने अपना ट्रक White House और राष्ट्रपति पार्क की सुरक्षा में लगे बैरिकेड्स से टकरा दिया। उसने ट्रक को फुटपाथ पर उतार दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद साई ट्रक से बाहर निकला और नाजी झंडा निकालकर लहराया। न्याय विभाग ने कहा कि “अमेरिकन पार्क पुलिस और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने कंडुला को घटनास्थल पर गिरफ्तार कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया।”