
रियान पराग ने 6 छक्के लगाए, शतक 5 रन से चूके: आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक हाई वोल्टेज मैच खेला गया। केकेआर की टीम ने इस मैच में 206 रन बनाए थे। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की। पराग ने मोईन अली के ओवर में एक के बाद एक लगातार 5 छक्के लगाए। हालांकि, वह शतक से चूक गए थे।
रियान पराग ने एक ओवर में लगातार 5 और 6 छक्के लगाए। 13वें ओवर में उन्होंने दूसरी गेंद से ओवर की समाप्ति तक लगातार 5 छक्के लगाए. फिर 14वें ओवर में हेटमायर ने पहली गेंद पर सिंगल लिया और जैसे ही उनकी बारी आई रेयान पराग ने फिर छक्का लगाया.
आज के मैच में रियान पराग ने 45 गेंदों की पारी में 6 चौके और 8 चौके लगाए, हालांकि वह शतक पूरा नहीं कर सके। पराग 45 गेंदों पर 95 रन बनाकर आउट हुए।
आज के मैच के बाद दो साल पहले एक्स पर रियान पराग का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। रियान पराग ने एक ओवर में चार छक्के लगाने की भविष्यवाणी की।