
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 20वां मैच आज (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 10 साल बाद बेंगलुरु ने मुंबई को घर में हराया। बैंगलोर की ओर से विराट कोहली ने 67 रन (42 गेंद), रजत पाटीदार ने 64 रन (32 गेंद) की शानदार पारी खेली।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
मुंबई इंडियंस: विल जेक्स, रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।