
आईपीएल 2025: आईपीएल 2025 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में आंद्रे रसेल का नाम जुड़ गया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिशेल स्टार्क की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का लगाया। आइए जानते हैं इस लिस्ट में और कौन से बल्लेबाज हैं।
आईपीएल 2025 में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड हेनरिक क्लासेन के नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ SRH के लिए 107 मीटर का छक्का लगाया था।
आंद्रे रसेल इस सीजन में सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के लिए 106 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने मिशेल स्टार्क की गेंद को मीडिया बॉक्स में भेजा।
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी आईपीएल 2025 में 106 मीटर लंबा छक्का लगाया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 106 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
आरसीबी के बेटर फिल सॉल्ट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सोल्ट ने बेंगलुरु में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 105 मीटर लंबा छक्का लगाया।
ट्रेविस हेड का नाम आईपीएल के इस सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 105 मीटर लंबा छक्का लगाया था।